मजदूरों को भोजन कराया
बिजनौर, नगीना। अंबाला से मध्य प्रदेश पैदल व साइकिल से जा रहे 66 महिला व पुरुष मजदूरों के जत्थों को देखकर समाजसेवियों ने भोजन कराया तथा प्रशासन को इसकी सूचना दी। महिला पुरुष मजदूरों का जत्था नजीबाबाद दिशा से धामपुर की दिशा की तरफ पैदल व साइकिल से जाता देख कर कुछ समाजसेवियों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सभी लोग अपने परिवार के साथ अंबाला में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद जब काफी दिन इंतजार करने के बाद भी जब कोई रोजगार का साधन नहीं मिला तब वह सभी अपने परिवार की महिलाओं बच्चों सहित पैदल में साइकिल सही सामान लादकर हरियाणा अपने घर के लिए चल दिए। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।