फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ का डर, दिन ढलते ही बंद हो जाते है केंद्रीय काॅलोनी में घरों के दरवाजे

विज्ञापन
2. केन्द्रीय कालोनी में बाघ ड्रोन उड़ाकर बाघ की तलाशी अभियान चलाते अधिकारी। ड्रोन कैमरे को देखत
विज्ञापन
31 जुलाई की रात घर में घुसकर बाघ ने महिला टीना को मार डाला था
विज्ञापन

इसके बाद से कॉलोनीवासियों में बाघ की दहशत, सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। केंद्रीय काॅलोनी में 31 जुलाई की रात घर में घुसकर बाघ ने नितिन कुमार की पत्नी टीना को मार डाला था। इसके बाद से कॉलोनीवासियों में बाघ की दहशत है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। उधर, हाथीशाला के पीछे दो कैमरों में बाघ दिखाई दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
महिला टीना की मौत के बाद से बाघ की दहशत छाई हुई है। शाम होते ही क्षेत्रवासी घरों में कैद हो जाते हैं। रात्रि में चारों ओर गश्ती दलों की टार्च की रोशनियां चमकती और सरकारी वाहनों की आवाजें ही सुनाई देती हैं। बाघ की दहशत के चलते सुबह सैर सपाटे पर जाने वाले लोगों के कदम भी थम गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीमें रात भर बाघ को तलाश कर रही हैं। शुक्रवार की रात्रि साढ़े दस बजे रामगंगा बाजार के पीछे मैदान में अचानक बड़ी तेजी से चीतल चीखने चिल्लाने लगीं। लोग घबरा गए। शनिवार को केन्द्रीय काॅलोनी में लगे दो कैमरा ट्रैप में हाथीशाला के पीछे बाघ नजर आया है। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष परशुराम ने बताया कि काॅलोनी में वन्यजीवों की आवाजाही के कारण लोग घबराए हैं। बाघ को समय से पकड़ना आवश्यक है।
विज्ञापन



कैमरों की संख्या बढ़ेगी, ड्रोन से बाघ की तलाश जारी
वनक्षेत्राधिकारी आकाश गंगवार (आईएफएस) ने बताया कि कैमरा ट्रैप में नजर आए बाघ के चित्रों का अध्ययन किया जा रहा है। यह बाघ हाथीशाला के पीछे सूखासोत के क्षेत्र में दिखा है। विभाग केन्द्रीय काॅलोनी में कैमरों की संख्या बढ़ाएगा। चार कैमरे और लगाए जाऐंगे। सुरक्षा बैरियर दो सुबह से रात्रि 10 बजे तक सुरक्षा कारणों से बंद किया जा रहा है। ड्रोन से बाघ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें