फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान साईकिल व बैलगाड़ी से सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे धान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का डर: किसान साइकिल व बैलगाड़ी से ढो रहे धान
विज्ञापन

अफजलगढ़। बीते चार दिनों तक लगातार हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। यहीं वजह है कि क्षेत्र के किसान धान की फसल को काटकर साइकिल व बैलगाड़ी से अपने घर व अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में धान की फसल पक कर तैयार है। फसल की कटाई होनी थी, लेकिन चार दिन हुई बारिश ने धान कटाई पर रोक लगा दी। बारिश ज्यादा होने से खेतों पानी भरा पड़ा है। धान की फसल गिर गई है। किसानों को चिंता है कि पानी में पड़ी धान की फसल का दाना जड़ जाएगा और बाजार में उसकी कीमत कम हो जाएगी। किसान खूब सिंह, मुखराम, वीर सिंह , वकील व बलविंदर सिंह आदि का कहना है कि अभी तक खेतों में खड़ी धान की फसल में काफी पानी भरकर खड़ा। एक सप्ताह तक पानी सूख नहीं पाएगा। गिरे धान को पानी से बचाने के लिए काटकर सर पर, साइकिल व बैलगाड़ियों से ढोकर घर व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर सूखा रहें हैं। पानी में फसल काटकर सूखाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें