फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार का भय तालों में हो रही छात्रों की पढ़ाई

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम कादरपुर जसबंत के प्राथमिक विद्यालय में गुलदार के भय से ताले लगे गेट के अंदर खड़े ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम कादरपुर जसवंत उर्फ तीबड़ी व आसपास के जंगल में गुलदार दिखाई दे रहा है। सोमवार को किसानों ने प्राथमिक विद्यालय के आसपास खेतों में गुलदार देखा। मंगलवार को स्कूल खुलने पर खेत मालिकों व ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ को खेत में देखने की जानकारी दी और सुरक्षा रखने को कहा। विद्यालय स्टाफ ने सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को विद्यालय का गेट बंद रखकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

वैसे तो जनपद में जगह जगह गुलदार दिखाई देते रहते हैं। वन विभाग की ओर से भी गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास भी किए है। परंतु ग्राम कादरपुर जसवंत उर्फ तीबड़ी गांव व वहां के आबादी से कुछ दूर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के पास गुलदार का दिखाई देना चिंता का विषय है। ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय स्टाफ ने सुरक्षा बरती और मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा कर ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। पूरे विद्यालय समय से छात्र-छात्राओं को परिसर से बाहर नहीं जाने दिया।
मुख्य अध्यापिका रूचि चौधरी ने बताया कि विद्यालय के पास खेतों के किसानों ने सुबह उन्हें गुलदार दिखाई देने की जानकारी दी। छात्रों ने भी जिक्र किया था। सुरक्षा की दृष्टि के चलते उन्होंने विद्यालय के गेट बंद कर ताला लगाए रखा। ताकि कोई छात्र बाहर न जाएं। छुट्टी पर भी स्टाफ ने अपनी निगरानी में छात्रों को गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें