धामपुर। शिखर शिशु सदन स्कूल की प्रधानाचार्य आशा त्यागी ने बताया कि उनके विद्यालय का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा फौजिया ने 96 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप किया, जबकि राना मोईन ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और जय धीमान ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है। छात्रा फौजिया का कहना है कि इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहती है, जबकि राना मोईन का कहना है कि उनका लक्ष्य डाक्टर बन देश की करना है। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दुर्गा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य समीना अहमद ने बताया कि उनके विद्यालय में निधि प्रजापति ने 93.16 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया है, जबकि रितिक राजपूत ने 90.3 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और फरहीन ने 86.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है। सिमराह इंटर नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य मंसूर खान का कहना है कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। शाद शमशाद ने 87.9 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। इकरा सलीम व वंश रस्तोगी ने 84.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है।