फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हैंडपंप के हैंडल से वार कर ससुर को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम फतेहपुर का मामला, विवाद को सुलझाने बेटी की ससुराल आया था बुजुर्ग
विज्ञापन

आरोपी माैके से फरार, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना(बिजनौर)। विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग ससुर की दामाद ने हैंडपंप के हैंडल से हमला कर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
ग्राम फतेहपुर के प्रधान सोनू ने बताया कि ग्राम नाईवाला निवासी टीकम की पुत्री की शादी उनके गांव निवासी मोनू से हुई थी। मोनू गाड़ी चलाता है। वह नशे का आदी भी है। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए 65 वर्षीय टीकम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ शनिवार की रात दामाद मोनू के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मोनू ने ससुर टीकम की नल के हैंडल से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ देश दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें