फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता सड़क पर बैठा, पत्नी पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने ही शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई, भेज दिया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पिता शनिवार को नाटकीय ढंग से बस स्टैंड अफजलगढ़ स्थित जसपुर तिराहे पर सड़क पर बैठ गया। बेगुनाही की बातें करते हुए पत्नी पर झूठा फंसाने का आरोप लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई।
आरोपी की पत्नी ने उस पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच शनिवार को आरोपी नाटकीय ढंग से अफजलगढ़ बस स्टैंड स्थित जसपुर तिराए पर पहुंचा और सड़क पर बीचो-बीच बैठ गया। जोर-जोर से अपनी बेगुनाही की दलीलें देता हुआ अपनी पत्नी पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाने लगा। आरोपी ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पड़कर अपने साथ ले गई। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें