बिजनौर कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी एकता परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से निकालने की मांग को लेकर व्यापारी एकता परिषद के बैनर तले धरना प्रदर्शन और अनशन किया।
उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को अमरोहा के तिगरी घाट से होकर बिजनौर के विदुर कुटी, बैराज, वालाबाली, नांगलसोती होते हुए हरिद्वार तक ले जाया जाए। जिससे बिजनौर में विकास कार्य होगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय अनशन किया। एक्सप्रेसवे नहीं मिलने पर पदाधिकारी लखनऊ के लिए कूच करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी, जिलाध्यक्ष मानव शर्मा, जिला मंत्री हितेंद्र खरबंदा, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, नईम अहमद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद मौजूद रहे।