- गुलदार के हमलों में दो लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने से नाराज हैं किसान
फोटो - 30एनजेडबी11आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गुलदारों के हिंसक होने से हो रही जन हानि के प्रति वन विभाग की उदासीनता को लेकर भारतीय किसान यूनियन सोमवार को मुरादाबाद में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में गुलदार के हमले से मारी गई महिला और युवक के परिजन भी शामिल होंगे। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन वन विभाग की उदासीनता को लेकर मुरादाबाद में मंडलायुक्त कार्यालय पर 31 जुलाई को आज प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन में गुलदार द्वारा मारे गए संदीप सिंह और गुड्डी देवी के परिजन भी शामिल होंगे। भाकियू नेताओं ने दोनों मृतक परिवारों को सांत्वना दी और उनसे मुरादाबाद प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। किसान नेताओं ने नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए दो मादा हाथी के साथ आई टीम से भी संपर्क किया। भाकियू ने मुरादाबाद प्रदर्शन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें जिला प्रभारी विजय शास्त्री, जितेंद्र पहलवान, सुकर्मपाल सिंह, बलजीत सिंह, अंकित चौधरी, डॉ. विजय चौधरी, विपिन कुमार, ब्रिजेश चौधरी, अवतार सिंह, होशियार सिंह, अमरदीप, मोनू चौधरी, योगेंद्र, नरदेव, अभिषेक आदि शामिल रहे।