पशु को निराश्रित छोड़ने वाले किसान होंगे चिह्नित
चांदपुर। एसडीएम रितु चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि जिसने भी अपने पशु निराश्रित छोड़ रखे हैं, उन्हें पकड़कर बांध लें। यदि किसी का पशु सड़क पर आवारा घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वाले किसानों को चिह्नित किया जा रहा है। सीओ सुनीता दहिया ने कहा कि कोई भी निराश्रित व असहाय गोवंश सड़क पर दिखाई नहीं देना चाहिए। आवारा घूम रहे गोवंश चिह्नित कर जानकारी की जा रही है कि वे किसके द्वारा छोड़े गए हैं। पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।