फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खेतों में जैविक खादों का प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान खेतों में जैविक खादों का प्रयोग करें
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग द्वारा एनआईसी कार्यालय पर किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का किसानों को सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कृषि उपनिदेशक जेपी चौधरी ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा तभी होगा जब मिट्टी स्वस्थ रहेगी तब फसलों का उत्पादन भी अधिक होगा। किसान अगर खेतों में रासायनिक खाद का अंधाधुंध प्रयोग करेंगे तो इसका फायदा केवल फसल को मिलेगा, मिट्टी को नहीं। अगर किसान जैविक खादों का प्रयोग करेंगे तो मिट्टी को फायदा मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में जैविक खेती अपनाएं। आत्मा परियोजना के उपनिदेशक योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि जैविक खेती के उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। जिन्हें खाने से कोई बीमारी नहीं होती है। इस दौरान जरीफन, ममता सैनी, बबली, विमला देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें