हरेवली गन्ना सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन।
- फोटो : BIJNOR
यूरिया के साथ दवा बेचने पर किसानों का हंगामा
हरेवली। क्षेत्र के शाहनगर, कुराली, भगौता, खिजरपुर, शहजादपुर, रामनगर गोसाई, सहारावाला, मधपुरी, भोगपुर, कुआं खेड़ा, इनायतपुर, भोजावाला, जाफरपुर, महमदाबाद, परमावाला कांदला सहित दर्जनों गांव के किसान हरेवली गन्ना समिति से जुड़े हैं। प्रकाश वीर, सत्यपाल सिंह, हेतराम सिंह, कुंवर सिंह, कुशवाहा सिंह, धारी सिंह, रमेश सिंह, युवराज सिंह, इमरत सिंह, सुशील कुमार, चंदर सिंह, गोपाल सिंह, कृपाल सिंह आदि का आरोप है कि समिति पर तैनात कामदार यूरिया खाद के साथ दूसरी दवाई जबरन किसानों को दे रहे हैं। इन दवाइयों का अब कोई उपयोग नहीं है। दवाई लेने से किसानों हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। कामदार ने स्पष्ट कह दिया खाद लोगे तो दवाई लेनी ही होगी अन्यथा खाद नहीं मिलेगा। इस पर किसानों ने हंगामा किया। इस वजह से दो घंटे तक यूरिया नहीं बांटा जा सका। किसान बिना यूरिया लिए ही चले गए। कामदार सुदेश कुमार का कहना है कि यूरिया के साथ यह कीटनाशक दवाइयों की बिक्री करने का आदेश उच्च अधिकारियों से मिला हुआ है। किसान उच्च अधिकारियों से बात करें।