बिजनौर में पीली चौकी बिजली घर पर धरने पर प्रदर्शन करते बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्य?
- फोटो : BIJNOR
किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
बिजनौर। पीलीचौकी पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि अफसरों ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय मांगा है। अगर ट्रांसफार्मर न आया तो आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जिला महासचिव वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि अपनी बात का मान रखने के लिए अफसरों को ट्रांसफार्मर तय समय पर लगाना चाहिए। जिला प्रभारी राजपाल भगत सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों का धन्यवाद करने या गन्ना भुगतान दिलाने के बजाए उन्हें कर्ज देने की बात करती हैं। उपेंद्र सिंह राठी, कैलाश लांबा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता खिलेंद्र सिंाह व संचालन राकेश कुमार ने किया। इस दौरान भोले, गौरव चौधरी, गोविंदा, राकेश कुमार, विवेक चौधरी, रामपाल सिंह, यशपाल सिंह, ओमराज सिंह, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।