फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: क्रय केंद्रों को लेकर दूसरे दिन भी डीसीओ दफ्तर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपनी मांग के समर्थ में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों का डीसीओ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर आंदोलित किसान बिलाई की जगह अन्य चीनी मिलों का गन्ना क्रय केंद्र दिलाने की मांग कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि किसानों की उपेक्षा हो रही है। यहीं कारण है लंबे समय से किसान बिलाई चीनी मिल की जगह अन्य मिलों के क्रय केंद्र दिलाने मांग कर रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन किए, लेकिन गन्ना सुरक्षण आदेश में बिलाई का एक भी क्रय केंद्र नहीं काटा गया। कैलाश लंबा ने कहा सभी किसान संगठित होकर लड़ाई लड़े। निश्चित ही किसानों को सफलता मिलेगी। कहा कि समाधान जल्द नहीं किया, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे। धरने पर राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, रोहित कुमार, यशपाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजनौर, चांगीपुर मिल का मांगा क्रय केंद्र
बिजनौर। ग्राम प्रधान धीर सिंह, कड़ापुर के धर्मेन्द्र सिंह, वाजिदपुर नरेश कुमार आदि ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। किसानों ने बताया कि तीनों क्रय केंद्र बिलाई मिल से संबंधित है। गन्ना समिति से बिजनौर व चांगीपुर मिल के लिए प्रस्ताव कराया था। इस संबंध में गन्ना आयुक्त लखनऊ में मुलाकात करके क्रय केन्द्र बदलने की मांग की गई। इस मौके पर अनिल कुमार, विनीत कुमार, अवनीश सिंह, राजपाल सिंह, छोटन सिंह, विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें