फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। किसानों ने तहसीलदार कमलेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
राष्ट्रीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे और धरना दिया। किसानों ने गाजीपुर में गांव के बीच से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने, पुराने विद्युत मीटर बदलवाने, ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने तहसीलदार कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर नजीबाबाद चीनी मिल से जुड़े किसानों को जल्द ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। धरने में जिला सचिव मलखान सिंह, मो. जाकिर, वेद प्रकाश, भीम सिंह, रोहित राठी, धनश्याम सिंह, यशपाल सिंह, आशीष त्यागी, अहमद रजा, विरेंद्र सिंह, संजीव त्यागी, खिलेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें