फोटो : नहटौर थाने में धरना देते भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कार्यकर्ता (श्रोत : किसान)
नहटौर। नवादा चौहान निवासी फैक्ट्री स्वामी भाईयों व साथियों के खिलाफ एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व विद्युत विभाग द्वारा उनकी फैक्ट्री का कनेक्शन काट दिया गया था। शनिवार को कुएं का भी कनेक्शन काट दिया गया। पीड़ित जब अन्य किसानों को साथ लेकर जब कुए के कनेक्शन काटने के बारे में उनसे बात करने गए तो उन पर अनर्गल आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उन्होंने इसे किसानों का उत्पीड़न करने वाला कार्य बताया। ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मुकदमा वापस होने तक धरना जारी रहेगा। संजीव कुमार, जय सिंह, कुलदीप राठी, विमल सिंह, सुभाष कुमार, छोटे सिंह, विपिन कुमार, दुष्यंत कुमार, रवि राठी, धर्मवीर सिंह, प्रवेंद्र बालियान आदि उपस्थित हैं।