फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली न जलाएं किसान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली न जलाएं किसान : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली जलाने को प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी व्यक्ति पराली जलाने का प्रयास न करे। किसी गांव में पराली जलाई जाती है, तो उसके लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व कानूनगो जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पराली न जलाने से संबंधित शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए उनका उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दें। सभी लेखपाल एवं कानूनगो अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किसानों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों से अवगत कराएं। कोई व्यक्ति पराली जलाता है तो उसकी तत्काल रिपोर्ट की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों से गंभीरता से इसकी मॉनीटरिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें