फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी स्तर पर भी किसानों का नहीं होना चाहिए अहित : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड संचालक बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष संत राज यादव ने कहा कि अधिकारी भूमि विकास बैंकों को किसानों का बैंक मान कर काम करें। किसानों का अहित नहीं होना चाहिए। मृतक खातधारकों के लाभ के लिए एक मुश्त समाधान योजना चल रही है। किसान इसका लाभ उठाएं। जब से प्रदेश में बोर्ड का गठन हुआ है, तब से प्रदेश में बैंक 100 करोड़ के लाभ में चल रहे हैं।
नगीना मार्ग स्थित सभागार में बैंक अधिकारियों और ग्राहकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। अब तक किसानों द्वारा बैंकों से जो लोन लिया जाता है, उसे पर 11.50 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जा रहा है । प्रयास किया जा रहा है कि यह ब्याज दर घटकर 8 या 8.50 प्रतिशत ब्याज पर लाई जाए।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सातवें वेतन को लागू किए जाने का प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री से वार्ता हो गई है, जल्दी समाधान होगा। प्रयास किया जा रहा है कि आने वाले समय में बैंक नाबार्ड पर आधारित ना हो। इतना बैंकों को लाभ हो जाए कि उन्हें नाबार्ड से ऋण लेने की आवश्यकता ही ना पड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर मुरादाबाद मंडल के निदेशक महेंद्र धनौरिया , निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता , भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, जितेंद्र गोयल, मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी संजू जैन, शाखा प्रबंधक धामपुर राजीव कुमार, दिनेश कुमार अमरोहा, जितेंद्र कुमार नूरपुर, अनिल कुमार चांदपुर, राजेंद्र नेवल नजीबाबाद, अमरीश कुमार, विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें