फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मिलें मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में बाढ़ से बर्बाद हुई गन्ना फसल के मुआवजे समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बताया कि जनपद में आई बाढ़ के कारण फसलों का नुकसान हुआ। उसकी भरपाई करने के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। मालन, गांगन तथा बान जैसी नदियों की सफाई जेसीबी कराई जाएं। साथ गागन नदी पर नहटौर क्षेत्र में कई वर्ष पहले सिंचाई को चेक डैम बनवाएं गए थे, लेकिन उनका कोई उपयोग न हो रहा है। बल्कि नदी के बहाव को रोक रहे हैं, जिससे नदी के पानी से बाढ़ आ रही और हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिल को किसान गन्ना नहीं देंगे। जल जीवन मिशन के तहत जनपद में तोड़ी गई सड़कों को सही कराया जाएं। किसान नेताओं ने कहा कि डीएम उनकी समस्याओं सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, नृपेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें