फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बकाया भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बकाया भुगतान, चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित करने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारियों एवं किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। किसानों ने परिसर में तंबू लगा दिये।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनेक किसान, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार सुबह 11 बजे गन्ना समिति बिजनौर में एकत्र हुए। यहां किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि बिलाई, बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद चीनी मिलों पर बकाया चल रहा है। कहा कि बिलाई चीनी मिल पर चालू पेराई सत्र एवं गत पेराई सत्र का भुगतान बकाया है। यह किसानों का शोषण है, जिसे भाकियू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पश्चिमी यूपी महासचिव कुलदीप सिंह ने कहां कि अपने पैसे के लिए किसान को इस ठंड में धरना देना पड़ रहा है। यह दु:ख की बात है।
पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, मंडल महासचिव धर्मेंद्र राणा, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र पहलवान, मास्टर विजयपाल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष उपमा चौहान, रामअवतार सिंह, संदीप त्यागी, सतपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शीशराम सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, महीपाल सिंह, कोमन सिंह, सतपाल सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव राठी, रवि शेखर तोमर, देवेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें