बिजनौर। बिलाई चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने को लेकर किसानों ने भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक किसान मंगलवार को बिजनौर तहसील में पहुंचे, वहां किसानों व संगठन के पदाधिकारियों ने बिलाई चीनी मिल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए हैं। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान है। किसानों के सामने बड़ी समस्या अगली फसल उत्पादन पर आने वाला खर्च, बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि समस्या है। इसलिए समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए।
धरने पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल बालियान, नतेन्द्र प्रधान, उदयवीर सिंह, गौरव जंघाला, अंकित नरवाल, शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, रामेंद्र सिंह, अंकुल कुमार उर्फ डैनी, तेजपाल सिंह, कपिल, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।