फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाम लगाया

Sun, 12 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में तौल बंद होने पर मिल के गेट के सामने जाम लगाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बिजनौर शुगर मिल पर तौल शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने मिल गेट के सामने जाम लगा दिया। मिल अधिकारियों ने तौल शुरू कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल में रविवार दोपहर करीब एक बजे किसानों ने नगीना रोड पर अपनी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। किसानों ने प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना था कि मिल में तौल नहीं की जा रही है। त्योहार के दिन भी उनको मिल में रुकने को मजबूर किया जा रहा है। वे त्योहार पर जल्दी घर जाने के लिए सुबह से शनिवार रात से मिल में आ गए थे, लेकिन मिल प्रशासन तौल शुरू न करके उनका उत्पीड़न कर रहा है। किसानों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिल अधिकारियों ने आनन फानन में ही तौल शुरू कराकर करीब 20 मिनट में ही जाम खुलवाया। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार मिल सफाई के कारण बंद थी। तौल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें