फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील में धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
तहसील पर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के बैनर तले किसानों ने भ्रष्टाचार और किसानों का उत्पीड़न करने के खिलाफ तहसील में धरना दिया।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। किसानों ने उत्पीड़न करने, तहसीलों में भ्रष्टाचार करने और किसानों की फर्जी आरसी काटे जाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल ने किसानों को पूूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। कई मांगों का मौके पर निस्तारण होने और तहसीलदार कमलेश कुमार से अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण कराने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, भोपाल राठी, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, नवीन राजपूत, विजय सिंह, योगेंद्र राजपूत, प्रशांत चौहान, राजू राठी, चौ. गजेंद्र सिंह, गालिब अंसारी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें