- फ्री चल रहा भनेड़ा टोल प्लाजा, किसानों की मनुहार में जुटा रहा अमला
-सपा के विधायक स्वामी ओमवेश ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
-किसानों के साथ पहले ही आ चुकी है भीम आर्मी, पालिका चेयरमैन भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के भनेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। टोल की वसूली भी नहीं होने दी जा रही है। नेशनल हाईवे के अधिकारी और प्रशासनिक अफसर किसानों को मनाने में जुटे रहें। मगर, वार्ता बेनतीजा रही। उधर, टोल प्लाजा पर पहुंचकर सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने अपना समर्थन दिया, जबकि भीम आर्मी पहले से ही किसानों के साथ है।
हाईवे के आधे अधूरे निर्माण के बीच टोल टैक्स वसूलने के विरोध में किसान शुक्रवार को भी भनेड़ा टोल प्लाजा पर डटे रहे। एडीएम विनय कुमार, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देशदीपक और हाईवे के परियोजना निदेशक राजकुमार समेत अन्य अधिकारियों ने किसानों की बीच पहुंचकर वार्ता की। किसानों को समझाने का प्रयास किया। मगर, किसानों ने दो टूक कहा कि नेशनल हाईवे काम पूरा कराया जाएं और टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे वाले लोगों को आधार कार्ड देखकर टोल फ्री की सुविधा दी जाएं।
पांच किलोमीटर के दायरे में पास बनाकर नागरिकों को छूट देने की बात कही। इस पर किसान राजी नहीं हुए। नगरपालिका किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान और सभासदों, जिला बार संघ के अध्यक्ष एसके बबली एडवोकेट और भाकियू महासंग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ आंदोलन को समर्थन दिया।
ये रहे मौजूद
चौथे दिन धरने की अध्यक्षता विजयपाल सिंह और संचालन जयप्रकाश राजपूत ने किया।भाकियू मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, देवदत्त शर्मा, मुनेंद्र सिंह, आदिल जैदी, भारतीय किसान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार विट्टू, प्रदेश महासचिव रामवतार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र पहलवान, चौधरी कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, दिनेश कुमार, युवा जिला अध्यक्ष वरिंदर बाठ, चौधरी मुनेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, अंकित चौधरी, सभासद कैन्हैया राणा, अखिलेश कुमार, इस्लाम, नफीस, मंयक अग्रवाल, अंकुश जैन, अवनीश कुमार, ऋषिपाल सिंह, रोहित राणा, अरुण, बीरेश राणा आदि मौजूद रहे।