फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

नगीना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान अधिशासी अभियंता के कार्यालय प्रांगण में धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में चले धन्ना कार्यक्रम में ग्राम मिर्जापुर में खेतों के ऊपर गुजर रही जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाने, किसानों के विद्युत मीटर सही करवाने, किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर नही लगवाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलवाने आदि कि मांग की गई। शाम करीब 5:30 बजे एसडीओ रामकेश के द्वारा सभी समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हो गया। रामकरण चौधरी की अध्यक्षता व ठाकुर नरेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजय पाल सिंह, रामकुमार, राजवीर, सोनू, राहुल सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें