फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बड़िया में आयोजित की किसानों ने पंचायत

विज्ञापन
नजीबाबाद के बड़िया में किसान पंचायत में बोलते मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बड़िया में आयोजित की किसानों ने पंचायत
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की बड़िया में आयोजित पंचायत में किसानों ने सरकार पर किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। किसानों ने सात जनवरी को खतौली में आयोजित महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की।
गांव बड़िया में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वायदों को पूरा न करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की दोगुना आमदनी करने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा। बिजली, खाद, बीज, कृषि उपकरण महंगे होने के साथ किसान और आम जनता सरकार की आर्थिक नीतियों से बदहाल है। बाबूराम तोमर ने सात जनवरी को खतौली में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह को पश्चिमी यूपी का महासचिव बनाए जाने पर किसानों ने माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह और युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ ने सरकार पर पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर किसानों और आम हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में अजय बालियान, रमेश शेखावत, सतपाल चौधरी, जितेंद्र पहलवान, विजयपाल सिंह, देवेंद्र कौशिक, हुकुम सिंह, अशोक कुमार, सोनू विर्क, मनप्रीत संधु, विशाल डबास, बाबूराम तालान, अवनीश कुमार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें