फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई मिल के 13 क्रय केंद्रों के किसानों ने डीसीओ को दिया प्रस्ताव

Thu, 25 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में डीसीओ को ज्ञापन सौंपते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- इन किसानों ने बिलाई मिल की जगह अन्य चीनी मिल को क्रय केंद्र देने की मांग
विज्ञापन

-समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने से बिलाई चीनी मिल से नाराज हैं किसान
- फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल क्षेत्र के करीब 13 गांव के किसानों ने अपने गन्ना क्रय केंद्र अन्य मिल को आवंटन करने की मांग की। इस संबंध में किसानों ने बुधवार को डीसीओ से मुलाकात कर उन्हें अपने क्रय केंद्र अन्य मिल को देने का प्रस्ताव सौंपा। आंदोलित किसानों ने कहा कि भुगतान नहीं, तो गन्ना आपूर्ति नहीं। कहा कि बिलाई चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में कई गांवों अनेक किसान बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी से मिले और उन्हें प्रस्ताव सौंपा। ग्राम हासमपुर, मीरपुर सिकरी, बतरौला, नवादा तुला सी, जुड्डी, मंडावली, बड़कला, नवादा सीकेडा, सीकेडा,भगेन ए व बी, मिर्जापुर महेश ए व बी गन्ना केंद्रों का प्रस्ताव डीसीओ को सौंपा। किसानों ने कहा कि बिलाई मिल हर साल गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं करती है। गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन सिरोही ने कहा कि बिलाई चीनी मिल क्षेत्र के किसानों का गन्ना सर्वे कराया जाए, लेकिन बिलाई चीनी मिल के कर्मचारियों को न भेजकर गन्ना समिति कर्मचारियों से कराया जाए। जल्द ही और गांव के प्रस्ताव लिखकर संगठन को मिल जाएंगे। उन प्रस्तावों को भी जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा जाएगा। यदि किसानों से वादाखिलाफी, छल होता है, तो संगठन जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार, समर पाल सिंह, अंकित कुमार निरवाल, गौरव कुमार जिंघाला, उदयवीर सिंह, विवेक कुमार, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें