फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बकाया भुगतान को लेकर डीसीओ से मिले किसान

Thu, 24 Aug 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, समिति पर 25 को होने वाली एजीएम बैठक में अफसर न करें हस्तक्षेप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीसीओ से मिला और उनके सम्मुख किसानों की समस्याओं को रखा।
जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि बिलाई चीनी मिल समेत अन्य मिलों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने, बिजनौर गन्ना समिति की 25 अगस्त को होने वाली एजीएम की बैठक में गन्ना विभाग के अफसर ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बैठक में किसान जिस चीनी मिल को क्रय केंद्र देना चाहे, उस चीनी मिल का क्रय केंद्र किसानों को दिया जाए। किसानों की बातों को अनसुना व अनदेखी की गई, तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलाई चीनी मिल समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं देने से किसानों में आक्रोश है। इसलिए किसान गन्ना आपूर्ति करने के लिए अन्य चीनी मिलों का क्रय केंद्र मांग रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में अतुल कुमार, नतेंद्र प्रधान, समरपाल सिंह, गौरव कुमार, दीपक तोमर, शगुन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें