खाद्य सामग्री लेकर किसान गाजीपुर बॉर्डर रवाना
नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन की ओर से दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को खाद्य सामग्री भेजी गई। राष्ट्रीय किसान-मजदूर संगठन के सैंडी रंधावा, आईटी सैल के अचल शर्मा, संदीप सिंह, लाडी रंधावा, इंदर सिंह विर्क, परमजोत सिंह, फीना सिंह, कजरा सिंह के नेतृत्व में अनेक किसान गाजीपुर बॉर्डर पर आयोजित किसान आंदोलन में शामिल किसानों के लिए राहत खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।