फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रांतीय नेता अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला महासचिव नरदेव सिंह, तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून को अमल में लाने की दिशा में पहल करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर सूखे और बाढ़ की चपेट में आए किसानों को मुआवजा दिलाने, किसानों को मुफ्त बिजली दिलाने, आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने में विरेश राणा, विजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, कमलवीर, महेंद्र सिंह, मुकेश, मोहित, रुपेश, नफीस, भोले, डॉ. शरीफ, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें