फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू पर सस्ता गन्ना बेचने को मजबूर किसान: हरिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हू पर सस्ता गन्ना बेचने को मजबूर किसान : हरिराज
विज्ञापन

नींदडू़। भारतीय किसान यूनियन (भानू) विकास खंड अल्हैपुर के ब्लॉकाध्यक्ष हरिराज सिंह जाट ने कोरोना काल में किसानों की दुर्दशा पर रोष जताया है। कहा है कि पर्चियां समाप्त होने और अतिरिक्त पर्चियों के लिए बांड नहीं भरे जाने से काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। किसान अपना गन्ना कम दाम पर कोल्हुओं पर बेचने को मजबूर हैं। शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, किंतु आश्वासन के बावजूद समय रहते भुगतान नहीं किया जा रहा है। गेहूं क्रय केंद्रों पर 20 रुपये प्रति क्विंटल कटौती की जा रही है। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों के अधिक क्रेडिट कार्ड बनाकर उन्हें कर्जदार बनाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कोरोना काल में किसानों के लिए लाभकारी योजना आरंभ करने की मांग की। कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें