फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथों में गन्ना लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना

Wed, 17 Jan 2024 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गन्ना मूल्य घोषित करने, बेसहारा पशुओं से जिला मुक्त करने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में हाथों में गन्ने लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में संगठन की ओर से एक मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक किसान बुधवार को गन्ना समिति के प्रांगण में एकत्र हुए, यहां किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि आधा सीजन बीत गया, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। पंचायत के बाद गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं होने से नाराज किसान हाथों में गन्ना लेकर समिति से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां किसानों ने गन्ना मूल्य को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की। ऊपर से बेसहारा पशु किसानों की सफल को बर्बाद कर रहे हैं। गुलदार के आतंक से जनपद का किसान परेशान है।
वक्ताओं 27, 28 और 29 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले संगठन के चिंतन शिविर में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया। दिगंबर सिंह ने कहा कि जनवरी में बेसहारा पशुओं को निजात नहीं दिलाई जाती है, तो फरवरी में सरकारी कार्यालयों में पशुओं को बांध देंगे। धरने पर बलराम सिंह, राकेश प्रधान, अतुल बालियान, समरपाल सिंह, नतेन्द्र प्रधान, गौरव कुमार जंघाला, उदयवीर सिंह, राकेश कुमार प्रधान, आसिफ खान, ऋषि पाल सिंह, दीपक तोमर, मोहम्मद हनीफ, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें