फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम की गाड़ी रोकी

Tue, 02 Jan 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने घेराव करते हुए एसडीएम को भ्रमण पर जाने से करीब दो घंटे रोके रखा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर मंगलवार को धरना दिया।

धरना शुरू होने के बाद एसडीएम संजय कुमार ने किसानों बीच से भ्रमण पर जाने का प्रयास किया, तभी किसान भड़क उठे। किसान एसडीएम की गाड़ी के सामने ही नारेबाजी करते हुए धरना देकर बैठ गए। किसानों ने तहसील प्रशासन पर किसानों का अपमान करने, खनन माफिया को संरक्षण देने, राजस्व कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य देने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की। किसानों ने विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को भी तत्काल हटाने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन में भोपाल राठी, सुखजिंदर सिंह गोल्डी, विजय सिंह, ऋषिपाल सिंह, अरविंद राजपूत, शाहबुद्दीन राईन, सफदर शेख, गुरजीत सिंह काका, मो.आफ्फाक, नवीन राजपूत, शेर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें