फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शादीपुर बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोतवाली के ग्राम शादीपुर बिजलीघर पर अपने साथ जेई सुधीर कुमार बैठाकर प्रदर्शन करते भाकियू भानू क? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों ने शादीपुर बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोतवाली देहात। भाकियू भानु गुट द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शादीपुर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने अपने साथ जेई सुधीर कुमार को भी धूप में बैठाए रखा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता शादीपुर बिजलीघर पहुंचे तथा विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता विकास चौधरी ने कहा कि बिजलीघर से जुड़ी कई लाइनों की स्थिति बेहद जर्जर है जिनके तार आए दिन टूटते रहते हैं। कई बार तार टूटने से किसानों की खड़ी फसल में आग लग जाती है। जर्जर विद्युत तार तुरंत बदलवाए जाएं। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पर पहुंचे जेई सुधीर कुमार को धूप में अपने बीच बैठा लिया। करीब आधा घंटा तक बैठाए रखा। किसान चौधरी धूम सिंह ने कहा कि बिलाई मिल का भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों द्वारा बिजली का बिल जमा न होने पर विद्युत निगम द्वारा किसानों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने तत्काल कनेक्शन जोड़े जाने की मांग की। इस दौरान अघोषित विद्युत कटौती रोकने, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, बिल जमा न होने पर किसानों के कनेक्शन न काटने सहित 10 सूत्री मांगपत्र जेई सुधीर कुमार को सौंपा। धरने में कोमन सिंह, अमित कुमार, इमरान, हाजी अखलाक, धीरेंद्र सिंह, लज्जाराम, ओम प्रकाश, जयप्रकाश, पुष्पेंद्र सिंह, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें