फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने ब्याज सहित मांगा गन्ना मूल्य
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की गई।
गन्ना समिति में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारें सरकार किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने में नाकाम रही है। किसानों को गेहूं भी सरकारी मूल्य से कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बाद यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया गया। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने, झलरा गांव के पास बंद पड़ी नहर खुलवाने, बिजली की जर्जर लाइनों को बदलवाने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों को पेंशन दिलाने, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने, अनुबंध खेती का अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, मास्टर गिरीराज सिंह, एमपी सिंह, हुकम सिंह, सुभाष काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें