फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर - गुलदार की दहशत में जान हथेली पर गन्ना काट रहे किसान

Wed, 17 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलदार को पकड़ने में वन विभाग की लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद संवाद एजेंसी
नूरपुर। क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में गुलदार की दहशत में किसान जान हथेली पर रखकर गन्ना काटने को मजबूर हैं। किसानों में गुलदार को पकड़ने में वन विभाग की लापरवाही के प्रति आक्रोश है।

सोमवार को सुबह गांव कुंडा खुर्द में नरोत्तम यादव की ईख में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वन क्षेत्राधिकारी ने किसानों को मंगलवार सुबह छह बजे पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का भरोसा दिलाते हुए समूह के साथ खेत पर जाने की हिदायत दी थी। मंगलवार सुबह आठ बजे तक किसानों ने वन विभाग की टीम आने का इंतजार किया। आरोप है कि वन अधिकारियों ने फोन ही नहीं उठाया। लिहाजा, टीम के नहीं आने पर नरोत्तम यादव व नन्हे यादव दर्जनों मजदूरों के साथ हाथ में लाठी डंडे और आग के गोले लेकर अपने खेतों पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जान की बाजी लगाकर गन्ने की कटाई कराई। किसानों का कहना है कि अभी काफी कटना बाकी है। वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार का कहना है कि सुरक्षा के घेरे में किसानों का गन्ना कटवाने के लिए वन दारोगा सौरभ कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने टीम नहीं पहुंचने के संबंध में किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें