फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी समस्याओं को लेकर अफसरों से भिड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी समस्याओं को लेकर अफसरों से भिड़े किसान
विज्ञापन

हल्दौर। जिला प्रशिक्षण कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के तहत अपनी भूमि का शीघ्र कब्जा परिवर्तन कराए जाने को लेकर तीखी नोंकझोंक की। बाद में विभागीय अधिकारियों ने किसानों की मांग को शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
सोमवार को जिला प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में चकबंदी विभाग के अधिकारियों और किसानों की कब्जा परिवर्तन कराए जाने को लेकर एक बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रमोद कुमार उर्फ भोले, विजय कुमार, भूपेंद्र सिंह ,लोकेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, चंचल सिंह, दिलावर सिंह, रामपाल सिंह आदि अनेक किसानों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से अपनी भूमि का कब्जा परिवर्तन शीघ्र कराए जाने को लेकर तीखी नोंकझोंक की। सभागार कक्ष में घंटो तक किसानों और अधिकारियों के बीच गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी मांग शीघ्र पूरा कराए जाने को लेकर अड़े रहे। किसानों का आरोप था कि चकबंदी विभाग के अधिकारी चकबंदी प्रक्रिया के तहत मेढ़बंदी कार्य होने के बावजूद भी किसानों को पूर्ण रूप से कब्जा परिवर्तन नहीं करा पाए है। कब्जाधारी किसान अपने खेतों से विभिन्न फसलों को काटकर अन्य किसानों को उनकी जमीन सौंपने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि कब्जा परिवर्तन की एक तिथि निर्धारित कर संबंधित किसान को उसकी जमीन दिलाई जाए। इसके बाद चकबंदी विभाग के सीओ केपी सिंह ने आक्रोशित किसानों को उनकी मांग शीघ्र पूरी कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। बैठक में हल्का लेखपाल विकास कुमार, पेशकार कमल सिंह, चकबंदी समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम अवतार सिंह, चकबंदी सदस्य अनिल सिंह, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें