फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए किसानों को कर रहे फोन

Mon, 17 Apr 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी कम पहुंच रहा गेहूं
विज्ञापन

- जिले में 263 किसानों का ही हुआ अभी पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं लाने के लिए किसानों को फोन किये जा रहे हैं। इसके लिए क्रय केंद्रों के कर्मचारी पिछले साल गेहूं बिक्री करने आए किसानों को फोन किए जा रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में जाकर कर्मचारी किसानों से संपर्क कर सरकारी केंद्रों पर गेहूं बिक्री करने का आग्रह कर रहे हैं। जिले में गेहूं बिक्री के लिए अभी तक 263 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मार्च में बार बार मौसम खराब होने के कारण गेहूं कटाई देरी से हुई है। वर्तमान में गर्मी सही होने पर गेहूं कटाई एवं थ्रेसिंग तेजी से हो रही है। इसके बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं कम जा रहे हैं। अभी तक क्रय केंद्रों पर करीब पौने दो सौ क्विंटल गेहूं ही पहुंचा है। इसका दूसरा कारण खुले बाजार में गेहूं का मूल्य ज्यादा है। बाजार में करीब 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। ऐसे केंद्र संचालक अपने क्षेत्र के पिछले वर्ष बिक्री करने आए किसानों के रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करके गेहूं लाने को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिचौलियों पर लगाया अंकुश
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों से खरीदा जा रहा है। बिचौलियों को रोकने के लिए क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने वाले किसान का ई-पास मशीन में अंगूठा लगाने के साथ फोटो भी खींचकर अपलोड किया जाता है। साथ ही नाम और भूमि का सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन


किया जा रहा संपर्क
सरकार क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं की बिक्री करने को कम पहुंच रहे हैं। कर्मचारी पिछले साल क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने आए किसानों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। उन्हें सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने को प्रेरित किया जा रहा है। - अमित द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें