फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने लगाया पोस्टमार्टम पर पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाकियू टिकैत का सीएमओ कार्यालय में धरना शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में भाकियू टिकैत के पदाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पैसे मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने बताया कि धामपुर क्षेत्र के गांव बिरामपुर, इब्राहिमपुर निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए आया तो वहां स्टाफ ने शव की फोटोग्राफी कराने के लिए 1500 रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि कारण पता किया तो स्टाफ ने बताया कि ये पैसे देने पड़ेंगे। जिसके बाद सभी पदाधिकारी रिश्वत मांगने के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल से वार्ता की गई। मगर कोई आश्वासन नहीं मिला। चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब तक रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कविराज, राजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें