फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में अधिक पैदावार करें किसान

Tue, 13 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित कृषि गोष्ठी में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में आयोजित किसान गोष्ठी में कृषकों को तिलहन और दलहन की ज्यादा  उत्पादन के लिए विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि किसानों को प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों का उत्पादन करना चाहिए, जिससे कि किसान की आय दोगुनी और लागत आधी लगे। इस अवसर पर सिंचाई के साधनों, गन्ने की सहफसली खेती करने, दलहन उत्पादन सब्जी उत्पादन आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने कहा कि किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कृषि और पशुपालन एक सिक्के दो पहलू जैसे हैं। ये दोनों ही किसान की आजीविका के साधन हैं। सीवीओ डा. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पशुपालक पशुओं के प्रति सचेत रहें। अपने साथ-साथ अपने पशुओं का भी विशेष ध्यान रखें, यानी समय-समय पर उनका टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच कराएं। इस दौरान किसान गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, सीवीओ डा. भूपेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, जेपी चौधरी, डा. डीपी सिंह सहित बड़ी संख्या मंंे जनपद के किसान मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन योगेंद्र कुमार योगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें