चारा काटने की मशीन की चपेट में आकर किसान की मौत
गंज दारानगर। पशुओं के लिए चारा काटते की मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गांव निजामतपुरा निवासी जयपाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान वह मशीन के पटे की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मशीन रोकी और उन्हें अलग किया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।