फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ कार्यालय पर गरजे किसान, एसडीएम को धरने पर बैठाया

विज्ञापन
बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर धरने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यक्रर्ताओं के साथ बैठकर संबोधित कर - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डीसीओ कार्यालय पर गरजे किसान, एसडीएम को धरने पर बैठाया
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिनों से लगातार डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में खूब गरजे। गुस्साए किसानों ने एसडीएम को करीब तीन घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा। शनिवार की देर शाम भी किसानों ने एसडीएम को घंटों तक धरना पर बैठाए रखा था। आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार तीस घंटे बाद यह धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसान शनिवार से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार शाम किसानों को मनाने पहुंचे एसडीएम को आंदोलित किसानों ने अपने बीच बैठाए रखा। तमाम समझाने के बाद भी किसान अपनी मांगों पर डटे रहे। रातभर किसान धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

रविवार को भी दिनभर धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों ने गन्ना विभाग पर किसानों की अनदेखी करने और चीनी मिल पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि पिछले साल का भुगतान बिलाई चीनी मिल ने अभी तक नहीं किया है, जिसके चलते किसान कर्ज लेकर खर्च चलाने को मजबूर है। किसान अपने बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं।
दोपहर बाद एसडीएम सदर मोहित कुमार, डीसीओ पीएन सिंह आदि अधिकारी धरने पर पहुंचे, आंदोलित किसानों उन्हें धरने पर बैठा लिया और अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में बिलाई चीनी मिल के पांच करोड़ सोमवार को पांच करोड़ शुक्रवार को देने तथा 30 दिसंबर तक समस्त भुगतान करने एवं सुनपता में नया क्रय केंद्र लगने तक वहां के किसानों का गन्ना पड़ोस के क्रय केंद्र पर अस्थाई रूप से आपूर्ति कराने के आश्वासन पर किसान शांत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, चौधरी धूम सिंह, विकास चौधरी, अतुल कुमार, विपिन कुमार, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें