बिजनौर के गांव शाहपुर के जंगल में निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने जोती गेंहू की फसल।
- गांव शाहपुर निवासी किसान ने निराश्रित पशुओं से परेशान होकर उठाया कदम
फोटो-8
संवाद न्यूज एजेंसी
गंज दारानगर। गांव शाहपुर में एक किसान ने निराश्रित पशुओं से परेशान होकर बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। किसान का कहना है कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गांव शाहपुर निवासी किसान सुनील कुमार का कहना है कि किसान रात भर जागकर फसल की निगरानी कर रहे हैं और निराश्रित पशुओं को खदेड़ते हैं। इसके बावजूद निराश्रित पशुओं ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में भारी संख्या में निराश्रित पशु घूम रहे हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब तक निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जाता तब तक खेती करना कठिन हो गया है। किसानों ने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की है। इस दौरान रवि शेखर तोमर, दिवेश चौधरी, सुनील फौजी, तेजपाल सिंह, मोहित कुमार, राजकुमार, पीयूष, कृष्णा, मानव आदि मौजूद रहे।