रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत
रेहड़। रोडवेज बस की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव छतरीपट्टा निवासी विजयपाल ने बताया उसका भाई 47 वर्षीय सुरेश सैनी मंगलवार देर शाम अपने खेतों से बैलगाड़ी से वापस घर लौट रहा था। बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग पर छतरीपट्टा के पास रामनगर से कालागढ़ आ रही रोडवेज बस की चपेट में बैलागाड़ी आ गई। हादसे में सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बैलगाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने सुरेश को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक की सलाह पर परिजन बुधवार को घायल को मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। रास्ते में सुरेश ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार 22 को मृतक के बेटे का लग्न आना था। हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया की वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है।