फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केहरीपुर में हाथी के हमले में किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केहरीपुर में हाथी के हमले में किसान घायल
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। केहरीपुर में हाथी के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
केहरीपुर निवासी स्वर्ण सिंह के खेत घर के समीप है। बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे गन्ने के खेतों में जानवर की आहट होने पर स्वर्ण सिंह परिजनों के साथ जानवरों को भगाने खेतों में चला गया। खेतों में हाथियों को देखकर भयभीत हो गए। टॉच जलाने पर गुस्साए एक हाथी ने अचानक स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में स्वर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद लोगों ने आग जलाकर व शोर मचाकर किसी तरह हाथियों को भगाया। घटना के तुरंत बाद घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दयाल, मलकीत, गुरुदेव, हरभजन, छिंदर आदि ने विभाग से वन्य जीवों की रोकथाम व पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, रेंजर राकेश कुमार शर्मा का कहना है की टीम भेजकर जानकारी की जा रही है। साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें