फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले किसान की मौत, दो बेटे घायल

Tue, 02 Apr 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। खेत में गन्ना छोलने गए किसान और उसके दो बेटों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें किसान की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव मिठनपुर निवासी हरवीर सिंह (65) अपने पुत्र सुनील और अनिल के साथ खेत पर गन्ना छोलने गए थे। करीब नौ बजे गन्ना छोलते समय अचानक खेत के पास ही यूके लिपटिस के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के झुंड ने किसान पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के काटने से किसान की खेत में ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चचेरे भाई भाकियू जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हरवीर सिंह ने अपने बचाव में ईख के खेत में काफी भाग दौड़ की। उन्होंने मधुमक्खी से बचने के लिए धुआं भी किया गया। दोनों बेटों ने भी पिता को बचाने का प्रयास किया। जिसमें दोनों पुत्र भी घायल हो गए।
हरवीर सिंह बिजनौर गन्ना समिति के तौल लिपिक के पद से सेवानिवृत्त थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सरकारी मदद के लिए लेखपाल मोहित चौहान व कानूनगो ने किसान घर पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें