नहटौर (बिजनौर)। गांव नसीरपुर बुजुर्ग निवासी किसान सूरज सिंह शुक्रवार शाम करीब चार बजे चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा काटते हुए अचानक चारा मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल सूरज सिंह को हल्दौर स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 12 वर्ष का है।