फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजाबाद में किसान जागरूक यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजाबाद में किसान जागरूक यात्रा निकाली
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान संघ (जिला विद्युत) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्राम हाफिजाबाद में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
जिला प्रमुख देवेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने यूपी और केंद्र सरकार की किसान नीतियों की निंदा की। जिला प्रमुख ने कहा कि भारतीय किसान संघ 11 जनवरी 2022 को तहसील, ब्लाक केंद्रों पर किसान पैदल यात्रा निकाल कर धरना प्रदर्शन करेगा। किसानों को लाभकारी मूल्य और एमएसपी में अंतर की जानकारी देने के लिए चार जनवरी से 10 जनवरी तक ग्रामों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तर पर प्रेस वार्ताओं के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठा कर समाधान कराने की मांग की जाएगी। 11 जनवरी 2022 को होने वाले धरना प्रदर्शन में किसानों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें