फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पूर्व अपर जिला जज के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

Thu, 28 Dec 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार ने उनके नाम की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके मिलने वालों से पैसे मांगने के आरोप में थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि उनके दोस्तों और अन्य व्यक्तियों ने उन्हें फोन कर बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांग रहा है। उनके मित्रों व संपर्क वाले लोगों व अज्ञात व्यक्तियों को मित्रता का अनुरोध भेज रहा है। मित्रता अनुरोध स्वीकार करने पर उन्हें गुमराह कर रहा है कि वे उनसे बातचीत कर रहे हैं। वह उनसे आर्थिक सहायता का अनुरोध कर रहा है। इसकी इस कपट पूर्ण गतिविधि ने मेरे दोस्तों को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। इससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल होने की संभावना है। उसके खाते का विवरण देते हुए कहा गया है कि लाभार्थी का नाम कपिल कुमार है। खाता केनरा बैंक का है।
रिपोर्ट में अधिवक्ता रवि शर्मा, राकेश मिश्रा निवासी बस्ती, सलीम खान स्टेनोग्राफर जिला न्यायालय बिजनौर को बनाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वे साइबर अपराधों की गंभीरता को समझते हैं। पुलिस से इस मामले को सुलझाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें