फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर एसटीएफ की गिरफ्त में फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो जॉइंट डिप्टी कमिश्नर मनोज चौहान। स्रोत पुलि
विज्ञापन
एसटीएफ मेरठ की टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बनकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब कर धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। देर रात तक टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसटीएफ मेरठ की टीम धामपुर पहुंची। टीम ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी डिप्टी डायरेक्टर बताने वाले मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी त्रिलोकावाला, थाना नगीना को धामपुर में नगीना मार्ग स्थित गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास हिरासत में लिया। एसटीएफ निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। आरोपी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मेरठ एसटीएफ ने जाल बिछाकर फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को धर दबोचा।
शुक्रवार की देर शाम तक एसटीएफ की टीम फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को हिरासत में लेकर धामपुर कोतवाली में ही डटी रही। देर रात तक हिरासत में लिए गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें